DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता’, दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के रा
India

‘असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता’, दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के रा

Advertisements


दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. इसे लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे हत्या करार दिया है. दिल्ली पुलिस ने धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) के तहत ठेकेदार एवं दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई. एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया. यह हादसा नहीं, हत्या है और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता. असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है. क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है.’

कांग्रेस सांसद ने लिखा, ‘इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण. #TINA- There Is No Accountability. जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा.’

दुर्घटना के बाद कल होगा संयुक्त निरीक्षण

जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर युवक कमल की हुई मौत के बाद दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद शनिवार (7 फरवरी 2026) सुबह दस बजे मौके पर संयुक्त निरीक्षण करेंगे. इस निरीक्षण में PWD, दिल्ली जल बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस, राजस्व विभाग और MCD के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

मृतक के परिवार ने दिल्ली जल बोर्ड के स्तर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और साथ ही कमल की मौत में साजिश की आशंका भी जताई है. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना सुबह करीब सात बजे मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव और मोटरसाइकिल गड्ढे के अंदर मिली. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाशपुरी निवासी कमल के रूप में हुई है, जो एक निजी बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था.

ये भी पढ़ें : तिरुपति लड्डू विवाद में चंद्रबाबू नायडू का बड़ा आरोप- प्रसाद में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना



Source link

Related posts

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में रखी बाबरी मस्जिद की नींव तो आया मौलाना साजिद रशीदी का रिएक्शन

DS NEWS

IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ का फ्रॉड, CBI ने 19 ठिकानों पर मारी रेड

DS NEWS

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का 10 दिवसीय देशव्यापी अभियान, आदर्श पड़ोसी-आदर्श समाज के साथ मुहिम शुरू

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy