DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ईमानदारी हो तो ऐसी! चोरी करने पहुंचा तो पब्लिक ने कर दी पिटाई, थाने जाकर खुद चोर ने रिपोर्ट लिख
India

ईमानदारी हो तो ऐसी! चोरी करने पहुंचा तो पब्लिक ने कर दी पिटाई, थाने जाकर खुद चोर ने रिपोर्ट लिख

Advertisements


बेंगलुरु के नार्थ ईस्ट डिवीजन में एक बहुत ही चौंका देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक चोर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि जब वो चोरी करने गया तो लोगों ने उसे पीट दिया. संपीगहल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 (धारा 118 (1) के तहत) मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिकायतकर्ता अजगर खान आरटी नगर में अपने परिवार के साथ रहता है और ऑटो-रिक्शा चलाता है. शिकायतकर्ता ने धूम्रपान और शराब पीने की आदत होने की बात स्वीकार की, उसने पुलिस को बताया कि यह सिर्फ ऑटो की कमाई से उसका शराब और सिगरेट का खर्चा नहीं निकल पाता है. इसीलिए वो रजाक और श्याम नाम के लोगों के साथ कबाड़ की चोरी करता है ताकि उसे बेचकर  शराब खरीद सके. 

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक 31 जनवरी, 2026 को रात लगभग 9:30 बजे, शिकायतकर्ता, रज़ाक और श्याम ऑटो-रिक्शा से चोक्कनहल्ली मेन रोड पर प्रोविडेंट अपार्टमेंट के सामने एक घर के पास गए. जब शिकायतकर्ता बिजली का सामान चुराने के लिए कंपाउंड की दीवार फांद रहा था, तो एक आदमी और एक औरत घर से बाहर आए और उसे रोका. शिकायतकर्ता ने उन दोनों पर हमला किया बाकी दोनों आरोपियों रज़ाक और श्याम को भी बुला लिया। उन तीनों ने मिलकर घर वालों पर हमला किया.

हाथापाई के दौरान, रजाक ने उस आदमी के सिर पर बीयर की बोतल से मारा. टूटी हुई बोतल के कांच के टुकड़ों से औरत के गाल पर भी चोट लगी. जब औरत चिल्लाई तो पड़ोसी इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद रज़ाक और श्याम ऑटो-रिक्शा में बैठकर भाग गए. मौके पर आए लोगों में से एक ने  अज़गर के सिर पर लकड़ी के टुकड़े से मारा, जिससे उसका सिर फट गया.

इसके बाद शिकायतकर्ता को अस्पताल में मेडिकल इलाज मिला, चोर अज़गर खान ने उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिसने चोरी की कोशिश करते समय उस पर हमला किया था. पुलिस जांच कर रही है.



Source link

Related posts

‘अंगूर खट्टे हैं’, इंडिया-EU ट्रेड डील की कांग्रेस ने की आलोचना तो पीयूष गोयल का पलटवार

DS NEWS

मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह

DS NEWS

असम में बढ़े 1.35 फीसदी वोटर, SIR की ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश, जानें कब आएगी अंतिम सूची?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy