DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘…PSU बनते ही हैं बर्बाद होने के लिए’, राज्यसभा में PM मोदी ने LIC, SBI, HAL का जिक्र कर ऐसा
India

‘…PSU बनते ही हैं बर्बाद होने के लिए’, राज्यसभा में PM मोदी ने LIC, SBI, HAL का जिक्र कर ऐसा

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि सरकारी कंपनियों (PSUs) को लेकर यह मानसिकता बन गई थी कि ये बर्बाद होने के लिए ही बनते हैं. हमने इनको भी सही किया. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि ये लोग ‘अर्बन नक्सल’ की तरह लोगों को गुमराह करते थे, लेकिन हमने PSUs में रिफॉर्म किए, जिन PSUs को कांग्रेस के नेताओं ने ताला लगवाने की कगार पर पहुंचाया था. आज वही PSU रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं. आज हमारे PSUs को देश और देश के बाहर से बड़े-बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. 

पीएम मोदी ने बैंकिंग सेक्टर को लेकर कहा, ‘2014 से पहले फोन बैंकिंग ऐसी थी कि नेता का फोन जाता था और उनको करोड़ों रुपये मिल जाते थे. कांग्रेस के एक फोन पर अरबों रुपये मिलते रहे हैं और गरीब मुंह ताकता रह जाता था बैंक के. उनके राज में बैंकिंग व्यवस्था तबाही की कगार पर खड़ी  थी. हमारे सामने चुनौती बड़ी थी हमने हिम्मत से काम लिया और ढेर सारे बैंकिंग रिफॉर्म किए. सरकारी बैंक को बड़े बैंकों के साथ मर्जर किया, जिससे बैंकों में जो बीमारी घर कर गई थी उससे बैंको को मुक्ति मिली और बैंक अब तेज़ी से दौड़ रहे हैं.’

कांग्रेस अपना स्टार्टअप नहीं लिफ्ट कर पा रही: मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा नहीं देने का आरोप लगाया. पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को प्रमोट नहीं किया, इनका हाल ये है कि अपने घर के स्टॉर्टअप को लिफ्ट नहीं कर पाए और हमारी सरकार में आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं.’

उन्हें PM का पद निजी विरासत लगती है: मोदी

कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘उन्होंने पहले ही मन बना लिया है कि उन्हें संविधान से डेमोक्रेसी के बारे में कुछ नहीं सीखना है. उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री का पद उनके परिवार की निजी विरासत है और किसी और किसी को उस कुर्सी पर बैठने का हक नहीं है. उनके अंदर जो नफरत है, उनकी तथाकथित मोहब्बत की दुकान में जो आग जलती रहती है, वह इसी सोच का नतीजा है.  इसीलिए, जब कोई और उस जगह बैठ गया जिस पर वे मानते थे कि उनका पुरखों का हक है तो लोग मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हुए मार्च करने लगे.

रेलवे क्रॉसिंग को लेकर क्या बोले पीएम मोदी? 

2014 से पहले, वे इम्प्लीमेंटेशन की बहुत बातें करते थे. हमारे देश में, रेलवे क्रॉसिंग पर सैकड़ों लोग मर जाते थे. स्कूल बसें रेलवे क्रॉसिंग से गुज़रती थीं और 20-25 स्कूली बच्चों की जान जाने की खबरें आती थीं. ये बिना आदमी वाली रेलवे क्रॉसिंग थीं. यह इतना बड़ा काम नहीं था कि इसे न किया जा सके. फिर भी, यह काम भी मुझे ही करना था.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एक विकसित भारत का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं और आज, वह सपना इस देश के लोगों की एनर्जी की वजह से एक पक्के इरादे में बदल गया है. आज आप कहीं भी जाएं, हर कोई एक ही बात कहता है— भारत को 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है.



Source link

Related posts

अलीगढ़ का बादल भारत नहीं आना चाहता, सना रानी की मोहब्बत में इस्लाम कबूला

DS NEWS

रनवे दिख रहा है- पायलट की ATC से आखिरी बातचीत, अजित पवार का प्लेन क्रैश होने से पहले क्या हुआ?

DS NEWS

आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’, सेन्यार स्टॉर्म के बाद बना नया गहरा दबाव क्षेत्र, मौसम विभाग

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy