DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ED ने दिल्ली-जयपुर हाईवे से राजस्थान के पूर्व MLA को किया गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का आरोप
India

ED ने दिल्ली-जयपुर हाईवे से राजस्थान के पूर्व MLA को किया गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का आरोप

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

राजस्थान के बहरोड़ से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को कल मंगलवार (3 फरवरी, 2026) की रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शाहजहांपुर टोल से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक को आज बुधवार (4 फरवरी, 2026) को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट से बलजीत यादव के रिमांड की मांग की है. वहीं, बलजीत यादव के वकील ने इसका विरोध किया, उन्होंने कहा कि यदि बलजीत यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर लेते हैं, तो उन पर यह कार्रवाई नहीं होती.

बलजीत यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बहरोड़ विधायक जसवंत यादव अपने बेटे को विधायक बनाना चाहता है, इसलिए मुझ पर कार्रवाई हुई है.

हिरासत के बाद जयपुर में की गई पूछताछ

पूर्व विधायक बलजीत यादव पर स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD Fund) से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप है. ऐसे में ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है.

ईडी ने मंगलवार (3 फरवरी, 2026) की रात अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे पर NHAI ऑफिस के पास) से पूर्व विधायक बलजीत यादव को हिरासत में लिया था. इसके बाद पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी ऑफिस लाया गया था. जहां पूछताछ के बाद अधिकारियों ने बलजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था.

मामले में ईडी ने बलजीत यादव के ठिकानों पर मारे थे छापे

ईडी के सूत्रों के अनुसार, जनवरी में जयपुर, दौसा और बहरोड़ में बलजीत यादव के कुल 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इनमें जयपुर में 8 और दौसा व बहरोड़ में एक-एक ठिकाने शामिल थे. तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए थे, जिनके आधार पर गिरफ्तारी की गई.

मामले को लेकर क्या बोले राजस्थान के गृह राज्य मंत्री?

वहीं, मामले को लेकर राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि नेताओं को दोहरे चेहरे नहीं अपनाने चाहिए. यही बलजीत यादव भ्रष्टाचार को लेकर पूरे प्रदेश भर में काले कपड़े पहनकर आंदोलन कर रहे थे, बड़ी-बड़ी बातें करते थे. अब खुद ही भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े गए. हमारी सरकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है.

यह भी पढ़ेंः क्या व्हाट्सएप आपकी हर बात सुन रहा? डर्टी डाटा गेम और प्राइवसी को लेकर साइबर एक्सपर्ट ने किए कई खुलासे



Source link

Related posts

भारत के सामने क्या टिक पाएगा बांग्लादेश? कितनी बड़ी सेना, पढ़ें मिलिट्री कंपैरिजन

DS NEWS

जब पाकिस्तान की हरकत पर भड़क गए अजीत डोभाल, बीच में ही छोड़ी SCO बैठक, रूस भी खुलकर आया था भारत

DS NEWS

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा ने जारी की चार उम्मीदवारों की लिस्ट, पत्नी स्नेहलता को सासाराम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy