DS NEWS | The News Times India | Breaking News
LPG Cylinder Price: बजट से पहले तगड़ा झटका,10-20, 30 नहीं इतने रुपए महंगा हो गया गैस सिलेंडर
India

LPG Cylinder Price: बजट से पहले तगड़ा झटका,10-20, 30 नहीं इतने रुपए महंगा हो गया गैस सिलेंडर

Advertisements


Commercial LPG Cylinder Price Hike: Budget 2026 पेश होने से पहले ही सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दे दिया है.  सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं.  हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.  घरेलू सिलेंडर अब भी 8 अप्रैल 2025 को तय किए गए पुराने रेट पर ही मिल रहे हैं. 

दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

रसोई गैस महंगी होने के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये हो गई है.  कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1844.50 रुपये हो गई है.  मुंबई में यह अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1642.50 रुपये था.  चेन्नई में इसकी कीमत अब 1899.50 रुपये हो गई है. सरकार ने साफ किया है कि 50 रुपये की यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है, जिनका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक कामों में होता है. 

शहर रेट 1 फरवरी 2026 (₹) रेट 1 जनवरी 2026 (₹) कितने बढ़े दाम (₹)
दिल्ली 1740.50 1691.50 49
कोलकाता 1844.50 1795.00 49.50
मुंबई 1692.00 1642.50 49.50
चेन्नई 1899.50 1849.50 50

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। फिलहाल अलग-अलग शहरों में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं—

  • दिल्ली: 853 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये
  • लखनऊ: 890.50 रुपये
  • अहमदाबाद: 860 रुपये
  • हैदराबाद: 905 रुपये
  • वाराणसी: 916.50 रुपये
  • पटना: 951 रुपये

हर महीने की पहली तारीख को होती है कीमतों की समीक्षा

पेट्रोलियम मार्केटिंग से जुड़ी सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं. इससे पहले जनवरी में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, बीते साल नवंबर और दिसंबर में इन सिलेंडरों के दामों में क्रमशः पांच और दस रुपये की कटौती की गई थी.



Source link

Related posts

आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’, सेन्यार स्टॉर्म के बाद बना नया गहरा दबाव क्षेत्र, मौसम विभाग

DS NEWS

‘बीजेपी फैला रही भाषाई आतंक’, CM ममता बनर्जी ने वीडियो शेयर कर लगाया हिंसा का आरोप

DS NEWS

महागठबंधन से ‘OUT’ हुई JMM, हेमंत सोरेन की वॉर्निंग का जिक्र कर बीजेपी ने राहुल-तेजस्वी पर साधा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy