DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हैदराबाद में दहशत, SBI एटीएम पर दिनदहाड़े गोलीबारी, 6 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश
India

हैदराबाद में दहशत, SBI एटीएम पर दिनदहाड़े गोलीबारी, 6 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

Advertisements


हैदराबाद के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में से एक कोठी में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एसबीआई (SBI) मुख्यालय के बाहर स्थित एटीएम पर अज्ञात हमलावरों ने खुलेआम गोलीबारी कर दी. यह घटना शनिवार सुबह 7 बजे घटी, जब हमलावरों ने पैसे जमा कराने आए कैश कैरियर राशिद का पीछा किया और उस पर गोली चलाकर करीब 6 लाख रुपये लूट लिए. 

इस वारदात में राशिद के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद गवाहों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना काफी तेजी से घटित हुई. राशिद जैसे ही एटीएम के अंदर प्रवेश करने वाला था कि हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया. 

गोली की आवाज से इलाके में अफरातफरी
बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से उसकी निगरानी कर रहे थे और उन्होंने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया. गोली की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई. हालांकि, हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से आराम से फरार हो गए. यह घटना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि वारदात का स्थल कोठी है, जो काफ़ी व्यस्त इलाक़ा और पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर है. 

इस ‘हाई-सिक्योरिटी जोन’ में इस तरह की बेखौफ वारदात से सवाल उठ रहे हैं कि क्या आम जनता सुरक्षित है? सुल्तानबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आस-पास के दुकानों और इमारतों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल सुल्तानबाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. लूट की इस वारदात ने एक बार फिर शहर में कैश मैनेजमेंट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

J&K Terrorism Operation: जम्मू कश्मीर के डोलगाम में एनकाउंडर, सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सर्च ऑपरेशन जारी



Source link

Related posts

भोपाल में ED का बड़ा एक्शन, डॉ. अमरनाथ मित्तल की 9 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच

DS NEWS

West Bengal: बांकुड़ा में BJP नेता के पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, तोड़फोड़ कर लगाई आग

DS NEWS

‘न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, प्राइवेट कंपनियों को मिलेगा मौका, बोले PM

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy