DS NEWS | The News Times India | Breaking News
शादी का झूठा वादा और दोस्त से विश्वासघात… तेलंगाना की महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या
India

शादी का झूठा वादा और दोस्त से विश्वासघात… तेलंगाना की महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Advertisements


शादी का झूठा वादा, मानसिक उत्पीड़न और दोस्ती में विश्वासघात के चलते एक महिला पुलिस कांस्टेबल को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा. वरंगल पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अनिता नाम की महिला कांस्टेबल 2 युवकों के चंगुल में फंसकर अवसादग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर पैदा कर दी है.

 मृतका अनिता वरंगल जिले के पर्वतगिरि मंडल के सीत्य तांडा की रहने वाली थीं और वर्तमान में वरंगल पुलिस कमिश्नरेट के एआर विभाग में अपनी सेवाएं दे रही थीं. पिछले चार सालों से उनका एक दूर का रिश्तेदार राजेंद्र उन्हें परेशान कर रहा था. राजेंद्र, जो महबूबाबाद जिले के तोर्रूर मंडल के कोम्मनपल्ली तांडा का निवासी है, उसने अनिता से शादी का वादा कर उनका भरोसा जीत लिया था.

राजेंद्र बनाता था दबाव
राजेंद्र महिला कांस्टेबल पर ड्यूटी के दौरान वीडियो कॉल करने और दूसरे किसी से बात न करने का दबाव बनाता था लेकिन जब अनिता के माता-पिता को राजेंद्र के चरित्र और व्यवहार के बारे में पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. इस इनकार के बाद अनिता अपने एक मित्र जब्बार लाल के संपर्क में आईं और उन्हें अपना सहारा माना लेकिन राजेंद्र को जब यह बात पता चली कि अनिता किसी और के करीब आ रही हैं तो उसने जब्बार लाल को फोन किया और अनिता के बारे में भ्रामक जानकारी देकर उसे भड़का दिया. 

जब्बार लाल ने भी किया प्रताड़ित
इसका असर यह हुआ कि जब्बार लाल, जो अनिता का अच्छा दोस्त माना जाता था, उसने भी उत्पीड़न शुरू कर दिया और शादी के लिए रुपयों की मांग करने लगा. दोनों तरफ से पिस रही अनिता ने आखिरकार राजेंद्र को फोन कर अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई और कहा कि उन दोनों की वजह से उसकी जिंदगी नर्क बन गई है.

इतना सब सुनने के बाद भी राजेंद्र के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और उसने कहा कि चाहे तो मर जाओ. इसी बात ने अनिता को अंदर से तोड़कर रख दिया और उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और राजेंद्र व जब्बार लाल दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें

आजाद भारत के पहले बजट को किसने किया था पेश? सबसे ज्यादा बार कौन रह चुका है भारत का वित्त मंत्री, जानें सब कुछ



Source link

Related posts

बिहार वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 61.1 लाख नाम, चुनाव आयोग ने जारी किए SIR के नए आंकड़े

DS NEWS

ट्रंप के टैरिफ के लिए भारत ने तैयार कर लिया प्लान! ब्राजील और चीन संग मिलकर मोदी सरकार करेगी बड

DS NEWS

‘स्वदेशी अपनाने की बात, फिर चीन से आयात क्यों?’, पवन बंसल ने PM मोदी की अपील पर उठाए सवाल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy