DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अगर आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार कर पाएगी 100 का आंकड़ा? बजट से पहले सामने आया सर्वे
India

अगर आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार कर पाएगी 100 का आंकड़ा? बजट से पहले सामने आया सर्वे

Advertisements


देश में अगर आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस को 100 सीटें भी नहीं मिल पाएंगी. 8 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 तक हुए मूड ऑफ द नेशन यानी MOTN के मुताबिक कांग्रेस सिर्फ 80 सीटों पर ही सिमट जाएगी. हर आयु, जाति, वर्ग, धर्म, लिंग वाले करीब 36 हजार लोग इस सर्वे में शामिल हुए. हालांकि, इन आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है.

इंडिया गठबंधन की सीटों की स्थिति क्या?

इस सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन को 182 सीटें मिल सकती हैं. वोट प्रतिशत की बात करें तो इंडिया गठबंधन को 39 फीसदी ही वोट मिलेंगे. जबकि 2024 में हुए चुनावों में इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली थीं और वोट 40 प्रतिशत था.

2024 लोकसभा चुनाव के सर्वे में हुआ था उलटफेर

2024 में चुनाव के समय 13 एग्जिट पोल ने सर्वे किया था.उस डेटा के मुताबिक, पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और इंडिया गठबंधन को 145 सीटों का अनुमान था. अन्य को 32 सीटें मिलने की बात कही गई थी. हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया था. इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी. हालांकि, नतीजे इसके उलट निकले थे. कांग्रेस दमदार विपक्ष बनकर उभरा था.

2024 लोकसभा चुनाव में सर्वे से कितना अंतर था?

2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक कुल सात चरणों में हुए और मतगणना 4 जून 2024 को हुई थी. लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए. यह चुनाव देश के इतिहास में सबसे बड़ा था, क्योंकि लगभग 97 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीकृत थे और 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाला था. टर्नआउट करीब 66% रहा था.

NDA ने 293 सीटें जीतीं थीं, जिसमें बीजेपी अकेले 240 सीटें जीती. यह 2019 के 303 सीटों से काफी कम था. वहीं, इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें जीतीं थीं. इसमें कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जिसने 10 साल बाद पार्टी को आधिकारिक विपक्ष का दर्जा दिलाया था.



Source link

Related posts

‘PM मोदी पूरी दुनिया में घूमते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें….’, ट्रंप के बयान को लेकर प्र

DS NEWS

मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आतिशी और केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई 21 अप्रैल तक स्थगित की

DS NEWS

11 साल की आराध्या ने कराटे में जीता गोल्ड, महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने दी बधाई

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy