DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘अजित पवार का जुनून काबिल-ए-तारीफ’, PM मोदी ने शरद पवार को फोन कर जताया दुख
India

‘अजित पवार का जुनून काबिल-ए-तारीफ’, PM मोदी ने शरद पवार को फोन कर जताया दुख

Advertisements


बारामती में विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शोक व्यक्त किया. उन्होंने अजित पवार के चाचा और एनसीपी (SP) से फोन पर बात की ओर उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. अजीत पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार (29 जनवरी 2026) सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में होगा.

अजित पवार का जुनून काबिल-ए-तारीफ: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिल-ए-तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं.’

विमान में सवार सभी लोगों की मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में विमान हादसे में असामयिक निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूरे राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. 28 से 30 जनवरी तक सभी सरकारी कार्यालय और राजकीय कामकाज बंद रहेंगे और झंडा आधा झुका रहेगा. डीजीसीए ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अजित पवार, उनके सुरक्षा गार्ड और विमान के चालक दल के सदस्य शामिल थे.

अजित पवार सुबह मुंबई से बारामती के लिए निजी विमान (लीयर जेट 45) से रवाना हुए थे और आगामी जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर बारामती में चार जनसभाओं में भाग लेने वाले थे. हादसा सुबह करीब 8:45 बजे बारामती हवाई अड्डे के रनवे पर विमान के उतरते समय हुआ.

कैसे हुआ हादसा?

लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे पायलट नियंत्रण खो बैठे और विमान रनवे के किनारे से टकरा गया. टकराने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी मशीन लपटों में घिर गई. दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका.



Source link

Related posts

अब दिल्ली वालों की नहीं छूटेगी फ्लाइट! UER-II से मिलेगी जाम से मुक्ति; PM मोदी आज देंगे 11 हजा

DS NEWS

पारुल धडवाल ने बढ़ाई परिवार की सैन्य विरासत, 5वीं पीढ़ी की पहली महिला अधिकारी सेना में शामिल

DS NEWS

नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव, बिहार में किसका पलड़ा भारी, प्रशांत किशोर किसको कराएंगे फायदा? सीन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy