DS NEWS | The News Times India | Breaking News
दोस्त ने नहीं दिया लाइटर तो ले ली जान, कार से कुचल दिया, क्रिकेट खेलने के बाद कर रहे थे पार्टी
India

दोस्त ने नहीं दिया लाइटर तो ले ली जान, कार से कुचल दिया, क्रिकेट खेलने के बाद कर रहे थे पार्टी

Advertisements


Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में रविवार को एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खेल की भावना उस समय मातम में बदल गई, जब मैच खत्म होने के बाद एक खिलाड़ी ने अपने ही साथी खिलाड़ी की हत्या कर दी. 33 साल के प्रशांत और 37 साल के रोशन हेगड़े दोनों एक ही मैदान पर पहले क्रिकेट खेले, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी.

मैदान से निकलने के बाद हुई खूनी पार्टी 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को टूर्नामेंट खत्म होने के बाद प्रशांत और रोशन एक साथ मैदान से निकले और जश्न मनाने के लिए एक मॉल के पीछे खुले मैदान में पार्टी करने बैठ गए. वहां शराब पीने के दौरान एक मामूली सिगरेट लाइटर को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. नशे की हालत में यह बहस इतनी हिंसक हो गई कि उन्होंने एक-दूसरे पर बीयर की बोतलों से हमला किया, जिसमें रोशन की जीभ पर चोट लग गई.

जानें कैसे हुई मौत?

झगड़े के बाद जब आरोपी रोशन हेगड़े अपनी टाटा सफारी (SUV) लेकर जाने लगा, तो प्रशांत उसे रोकने के लिए कार के फुट-रेस्ट पर लटक गया. गुस्से में आए रोशन ने कार की रफ्तार तेज कर दी और प्रशांत को जानबूझकर एक पेड़ और दीवार में टक्कर मार दी. सिर और छाती में गंभीर चोटें लगने के कारण प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई.

इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया है. कार में लगे डैशकैम की फुटेज पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बनी है, जिसमें यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया था. पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें –

एक और हादसा टला, एयर इंडिया विमान की लैंडिंग फेल, पूर्व डिप्टी CM, कांग्रेस प्रभारी बाल-बाल बचे



Source link

Related posts

‘हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए, हम तो लखपति दीदी…’, राहुल-तेजस्वी पर अमित शाह का तंज

DS NEWS

‘आपको थाली में परोसकर दुबई भेजा जाए वारंट’, UAE में बैठे भारतीय नागरिक पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

DS NEWS

‘भारत-चीन प्रतिद्वंदी नहीं, एक-दूसरे के साझेदार’, शी जिनपिंग-पीएम मोदी की बैठक से ट्रंप को बड़ा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy